रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिख कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं व निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल/ गांव/ मौजा/ पंचायत /प्रखंड/ झारखंड राज्य के महापुरुषों और दर्शनीय स्थलों के अनुरूप करने को कहा है.पत्र में सीएम ने कोयला खनन परियोजनाओं के नामकरण में झारखंड की परंपरा, संस्कृति एवं इतिहास को सम्मान दिए जाने की बात कही है .सीएम ने कहा झारखंड का देश के विकास में इसका अहम योगदान है और राज्य की पहचान एक खनिज संपदा बहुल राज्य के रूप में स्थापित है.कोयला खनिज से ही खनिजों से प्राप्त राजस्व का बड़ा भाग प्राप्त होता है.इसका लगातार दोहन तो किया जा रहा उचित सम्मान से वंचित है.जनभावना के विरुद्ध कार्य करते हुए खनन परियोजना से जुड़ीं कंपनियां यहां की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दे रही हैं.इन्हीं सब करने की वजह से सीएम हेमंत सोरेन ने कोयला खनन परियोजनाओं का नामकरण झारखंड के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों के अनुरूप करने को कहा है.



