जोन्हा फॉल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले-झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार

0
hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ रविवार को रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरी-भरी वादियों के बीच कुछ समय बिताया, स्थानीय फलों का स्वाद लिया और आसपास के लोगों से आत्मीय बातचीत की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जोन्हा फॉल की निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड वास्तव में प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि राज्य का हर क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध रंगों से लोगों का स्वागत करता है।उन्होंने प्रदेशवासियों से प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि यह हमारी साझी विरासत है, जिसे सहेजना और सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को झारखंड आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, जंगल और पहाड़ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उन्होंने सभी सैलानियों का झारखंड की अनुपम धरती पर हार्दिक स्वागत करते हुए “जोहार” कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here