झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज (31may) को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने होटवार जेल पहुंचे। इससे पहले चंपाई सोरेन ने 4 अप्रैल को हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। कल लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण है। कल संताल की तीन सीटों पर वोटिंग के साथ लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएगा।और उसके बाद 4 जून को वोटिंग की गिनती है।ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की लोकसभा चुनाव को लेकर ही बात चीज के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हेमंत सोरेन से मिलने के लिए गई होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से भी मुलाकात किये.




