मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय श्री संजय कुमार मिश्रा ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 24 मई 2023 को आयोजित झारखण्ड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को धन्यवाद देते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।



