छत्तीसगढ़ी शराब घोटाला : मरांडी ”700 करोड़ का चूना लगा चुके इस शराब पॉलिसी की समीक्षा का आदेश मंत्री जी ने दे दिया है…मुख्यमंत्री जी के कान पर एक साल बाद जू रेंगा है…”

0

Chhattisgarhi Liquor Scam: Marandi “The minister has ordered the review of this liquor policy which has cost 700 crores… Chief Minister’s

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने 30 अप्रैल 2022 को कुछ कागजात शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा था ”झारखंड में किस कदर चौतरफ़ा लूट मची है? यह उसका एक और नमूना है। मैंने इसी 19 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री को लिखकर बताया था कि शराब के लिये होने वाले ठेके में छत्तीसगढ़ की कौन सी कंपनियों को काम देने का गोटी टेंडर से पहले ही सेट हो चुका है। अब इसका यह प्रमाण सामने है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के घोटालेबाज़ी के इस दुस्साहस का जवाब नहीं। पिछले दो सालों के घपले-घोटाले एवं लूट के खुद के कारनामे से लथपथ एवं संकट ग्रस्त हैं। फिर भी आगे नित नये घोटाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बेतहाशा धन-दौलत की भूख इनसे जो न कराये?”

मामले पर एक बार फिर ट्वीट कर आज मरांडी ने कहा ”लगता है अब झारखंड के छत्तीसगढ़ी शराब घोटाले का भी भांडा जल्दी ही फूटने वाला है। दिल्ली के मनीष सिसोदिया जी की हालत देखकर हमारे दारू मंत्री जगरनाथ महतो जी की अंतरात्मा जग गई है।छत्तीसगढ़ी कंसलटेंट की छुट्टी कर दी गई है और 700 करोड़ रूपये का चूना लगा चुके इस शराब पॉलिसी की समीक्षा का आदेश मंत्री जी ने दे दिया है। मैं तो शुरू से ही कह रहा था कि बड़ा घोटाला हो रहा है।लेकिन होनहार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कान पर एक साल बाद जू रेंगा है। चलिये इससे आगे कुछ सुधार हो जाय। पर जो लोग मिलकर एक साल का माल डकार गये उनका लेखा जोखा तो हेमंत जी को ही देना होगा न और इस चोरी की सजा भी इन्हीं लोगों को मिलेगी। हमारे जगरनाथ जी ठहरे सीधे सादे आदमी। हेमंत जी के किये की सजा वो सिसोदिया की तरह क्यों भुगतें? जो लोग खाया है सो समझेगा।लगता है इसी ख़तरे को भांप कर मंत्री जी ने अपना पल्ला झाड़ मियाँ की जूती मिंया के सर दे मारा है।”

Chhattisgarhi Liquor Scam: Marandi “The minister has ordered the review of this liquor policy which has cost 700 crores… Chief Minister’s

इसे भी पढ़े : गोड्डा पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में सुलझाया17 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को,प्रेम प्रसंग के विवाद में लोहे के पाईप से सिर में मारकर की थी हत्या

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here