चतरा, झारखंड: सदर थाना क्षेत्र के गोधाई गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान घर में घुस कर एक युवक शाहजहां की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले उसके चाचा शबीर मियां भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।चाचा शबीर के सीने में कुल 13 टांके (एक तरफ 9, दूसरी तरफ 4) लगे हैं और उनका हजारीबाग में इलाज जारी है।एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच शुरू कर दी है।सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बाप-बेटे, फरहान और फैजान की पहचान कर ली गई है।मृतक के एक रिश्तेदार का कहना है, “जुलूस अभी खत्म नहीं हुआ था और DJ बंद कर दिया गया था। इलाके में अंधेरा था, तभी दो लोग पानी मांगने आए। पानी मांगने के बहाने वे घर में घुस आए और मेरे भतीजे शाहजहां पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया…”




