चान्हो: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर कर दी ह’त्या

0

Chanho: Boyfriend living in live-in relationship shot and killed his girlfriend :

राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चलियो ख़क्सी टोली में आज सुबह 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी का प्रेमी राजू उरांव सुबह करीब नौ बजे खुशबू को गोली मारकर अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गया.खुशबू कुमारी पिछले एक साल से चलियो के ही शहनाई टोली निवासी राजू उरांव के साथ उसके घर में लिव इन रिलेशनशिप में थी.कुछ दिनों पहले ही वो राजू से एक छोटे से झगड़े के बाद शहनाई टोली से अपने पिता के घर आ गयी थी.सोमवार की सुबह राजू साथी सोनू उरांव के साथ बाइक में खुशबू उरांव के घर आया और उससे घर चलने को कहा.खुशबू द्वारा मना करने पर राजू ने कमर से पिस्तौल निकाल कर खुशबू के छाती में गोली मार दी.जिससे खुशबू की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. और सोनू उरांव के साथ बाइक में बैठकर मौके से फ़रार हो गया.पुलिस खुशबू के शव को कब्जे में लेकर राजू के तलाश में जुट गई है.

Chanho: Boyfriend living in live-in relationship shot and killed his girlfriend :

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here