27 मई तक झारखण्ड कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना

0
rain

रांची : कल से राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में हल्के बादल छाये हुए हैं जिससे तापमान करीब 29 डिग्री बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन रहा है.जिस कारण 27 मई तक रांची और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेसि के बीच रहने की सम्भावना है.बुधवार को रांची के कई इलाकों में बारिश होने से खेत में लगी फसलों को भी नुकसान हुआ. बीते 24 घंटों में बारिश को देखा जाए तो राजमहल में करीब 113 मिमी , गोड्डा में 72 मिमी से अधिक बारिश देखने को मिली. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 113 मिमी साहिबगंज में हुई. वहीं, सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री डाल्टनगंज व सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री देवघर में दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here