रांची : झारखंड में बारिश होने की संभावनाएं अभी समाप्त नहीं हुई है.मौसम विभाग ने राज्यभर में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार 21 फरवरी से बारिश होने की संभावना है।21, 22 और 23 फरवरी को झारखण्ड के कुछ हिस्से में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।21 फरवरी को झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के लिए भी अलर्ट किया गया है।



