रांची : 8 फरवरी को होने वाला चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार अब 16 फरवरी को होगा. राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी शुरू हो गई थी,लेकिन अब कल ढाई बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया गया है.अब 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा.सूत्रों की माने तो कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम झारखण्ड के डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं.



