चाईबासा में मुख्यमंत्री कोल्हान प्रमंडलीय रोजगार मेला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेला में विभिन्न संस्थानों / कंपनियों के लिए चयनित युवक- युवतियों को ऑफर लेटर सौंपा । आज सीएम ने 10,200 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया .सीएम ने कहा आज के रोजगार मेले में युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया। इसमें 9, 500 बच्चे यहां के आदिवासी- मूलवासी हैं। और उनमें से 80% बच्चे आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के हैं। इन सभी का नियोजन यहां की विभिन्न उपक्रमों में किया जा रहा है .



