चाईबासा: ST मोर्चा के दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का अर्जुन मुंडा ने किया शुभारंभ

0

आज चाईबासा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,भाजपा ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की उपस्थिति में हुआ.भाजपा झारखंड प्रदेश एस टी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ आज पिल्लई टाउन हॉल सभागार, चाईबासा में हुआ। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय मामलों के मंत्री के नाते मैं अपने जनजातीय समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ाने के काम में लगा हूं।मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे किसान भाइयों के साथ काम करने का भी अवसर भी दिया। अब भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में एक अलग पहचान बना रही है। अब समय और सोच बदली है। हमें अपने देश के लिए योगदान देना है। हमें पूरे देश के जनजातीय समाज के बारे में सोचना होगा। सबकी सामुदायिक भागीदारी होनी चाहिए।हमें इस बात का गौरव है कि पहली बार इस देश का प्रथम नागरिक हमारे परिवार से बनीं हैं। हमें अपनी परंपरा,संस्कृति,भाषा,विरासत के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिकल सेल बीमारी के उन्मूलन के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु किया गया है।मुझे उम्मीद है कि इस कामकाजी बैठक के बाद आप नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। उद्घाटन सत्र में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, राष्ट्रीय सचिव डॉ निक्की हेम्ब्रोम जी,प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिवशंकर उरांव जी भीे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here