नीट पेपर लीक मामले में झारखंड में जांच फिर से तेजी हो गई है. CBI ने गुरुवार (25 जुलाई) को हजारीबाग में एक बार फिर दो प्रमुख ठिकानों पर जांच शुरू कर दी है. CBI की टीम ने ओएसिस स्कूल और राज गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच की यह दोनों जगह जांच के लिए CBI की टीम तीन अलग-अलग वाहनों से हजारीबाग पहुंची. CBI की टीम ने करीब 2 से 3 घंटे तक गेस्ट हाउस के अंदर जांच करती रही. जांच के दौरान फोरेंसिक टीम भी उनके साथ गेस्ट हाउस के अंदर ही थी.जैसा की पता है गेस्ट हाउस के संचालक राजू सिंह को CBI ने 15 जुलाई को ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 जुलाई को गेस्ट हाउस को भी सील कर दिया गया था और CBI की टीम का कहना है की पेपर लीक स्कैम का मेन सेंटर हजारीबाग ही है.वही आज CBI दूसरी बार हजारीबाग पहुंची और और गेस्ट हाउस का सील तोर कर अंदर गई और कुछ देर छानबीन कर के बाहर निकल कर फिर से दोबारा सील लगा दी.इस दौरान CBI की टीम के साथ तीन लोगों भी साथ थे एक पंकज कुमार, जो नीट पेपर लीक मामले मुख्य आरोपी है. दूसरा राज गेस्ट हाउस का मालिक राजकुमार सिंह और तीसरा पेपर सॉल्वर गैंग का छात्र सभी को मुंह ढक कर राज गेस्ट हाउस के अंदर ले गई थी CBI की टीम और कुछ घंटे तक अंदर छानबीन की और फिर CBI टीम उन्हें लेकर पटना के लिए रवाना हो गए.




