मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री हफीजुल अंसारी ने शिबू सोरेन और कल्पना सोरेन से आवास पर की मुलाक़ात

0

रांची : सीएम चम्पई सोरेन के नेतृत्ववाली राज्य सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बसंत सोरेन, बेबी देवी, हफीजुल अंसारी, मिथलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, दीपक बिरुआ और रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली।शपथ लेने से पहले हफीजुल अंसारी ने आज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और पिता जी से मुलाकात की.आज रांची में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के आवास में गुरु जी से आशीर्वाद लिया।हफीजुल अंसारी ने कहा अपने अभिभावकों को स्वस्थ देख कर मन हर्षित है।आपका संघर्षपूर्ण जीवन, हर झारखंडी को प्रेरणा देने वाला है। हफीजुल अंसारी ने कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी की पत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी से मुलाकात की। श्रीमती कल्पना ने इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंत्री हाफिज़ूल अंसारी ने कहा ”जोहार!आज फिर से खड़ा हूँ मैं उसी जगह जहां आप सब ने आपकी दुआ और प्यार से पहुँचाया है। लायक़ समझा है।अपने अब्बा के सिद्धांत। उनके जज़्बे और उनके सपनों को अपने दिल में संभल कर फिर उन्हीं शब्दों को दोहराता और उनको याद करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण करने फिर निकला हूँ मैं। मेरे पिता समान गुरु जी का आशीर्वाद लेते हुए उनके साथ और माननीय हेमन्त सोरेन जी के साथ हमेशा ढाल बन कर खड़ा रहूँगा मैं।माननीय चम्पई सोरेन जी का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल कर, यह मौका देने के लिए बहुत शुक्रिया। मैं वादा करता हूं कि आपके इस विश्वास को बनाए रखूंगा। मैं पूर्ण प्रयास करूंगा कि मेरा हर कदम अपने देश , झारखंड और अपने मधुपुर के कल्याण और हित में रहेगा । माननीय हेमन्त बाबू के कार्यों को आगे बढ़ा कर, झारखंड के हर आम आदमी के जीवन स्तर में बदलाव लाना ही लक्ष्य है।दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों एवं आम नागरिकों के हित में काम करेगी।जय झारखण्ड- जय भारत।। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here