Ranchi : सीएम चम्पई सोरेन के नेतृत्ववाली राज्य सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में शाम 4 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बसंत सोरेन, बेबी देवी, हफीजुल अंसारी, मिथलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, दीपक बिरुआ और रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली।



