शनिवार को राजधानी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.सूत्रों के मुताबिक भोला नामक यात्री बस रांची से खूंटी के तपकरा जा रही थी कि अचानक तुपुदाना में रिंग रोड के पास बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई.गंभीर रूप से जख्मी 7 लोगों सीमा उरांव, प्रीति उरांव, जॉन टोपणो, पॉलुस पूर्ति, मरियम टोपणो, बिरसी और सीता देवी को रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है.



