पीएम मोदी के जन आंदोलन के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे, सलमान ख़ान ने दी ये नसीहत

0

Salman Kangnaगुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए जन आंदोलन की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री ने आने वाले त्योहार के सीजन और ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कोरोना से बचने के लिए इस आंदोलन की शुरुआत की है. इस आंदोलन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके देश को नारा दिया कि जब तक दवाई नहीं तबतक ढिलाई नहीं. ऐसे में पीएम मोदी की इस मुहिम का समर्थन बॉलीवुड के कई सितारों ने भी किया है सलमान ख़ान, कंगना रनौत, कृति सेनन और निर्माता शेखर कपूर जैसे सितारों ने पीएम मोदी के इस जन अंदोलन का समर्थन किया है. इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर जागरूकता फ़ैलाने के लिए संदेश भी दिए हैं.बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान ने अपने ट्वीट में लिखा, “भाइयों, बहनों और मित्रों. इस मुश्किल वक़्त में, सिर्फ तीन चीज़ें कीजिए. 6 फुट की दूरी, मास्क पहनो और अपने हाथों को धोते और सैनिटाइज़ करते रहो. चलो पीएम मोदी के कोरोना के ख़िलाफ़ जन आंदोलन को लागू करें. कमॉन इंडिया. जय हिंद.”कंगना रनौत ने इस मुहिम की शुरुआत करने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “कोरोना ने दुनिया भर में संकट के कई झटके दिए हैं, लेकिन यही वो वक़्त है जब हम एक साथ मिलकर इसका सामना कर सकते हैं. चलो एकजुट होकर कोरोना से लड़ने की प्रतिज्ञा लेते हैं.”कृति सेनन ने लिखा कि हमें पीएम मोदी के जन आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक साथ आने की ज़रूरत है.फ़िल्ममेकर शेखर कपूर ने लिखा कि कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारत का हर नागरिक वॉरियर है. इसी तरह से ये लड़ाई जीती जा सकती है. मैसेज फैलाएं, संक्रमण नहीं. Ranjana pandey