Kangana Ranaut के बंगले में तोड़फोड़ से भड़के बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, डिमोलिशन की कार्रवाई को बताया ग़लत

0

Kangna बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने कंगना के मुंबई ऑफिस पर बुल्डोजर चला दी। वहीं अब कंगना ने अपने ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई देखकर महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दी है। कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है क‍ि तूने मूवी माफिया के साथ म‍िलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला ल‍िया है? आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। वहीं बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटी भी इस कार्रवाई के विरोध में आवाज उठाने लगे हैं। बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनोट के मुंबई स्थित आवासीय दफ़्तर में अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की। इसको लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी बीएमसी की इस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।

कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनके साथ कंगना का वैचारिक मतभेद रहा है, मगर इसके बावजूद उन्होंने डिमोलिशन की कार्रवाई को ग़लत बताया। अनुपम खेर ने लिखा- किसी का घरोंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल ग़लत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं, बल्कि मुंबई की ज़मीन और ज़मीर पर हुआ है।

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने ट्विटर पर लिखा- मैं मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले कंगना के कमेंट को पसंद नहीं करती, मगर बीएमसी की बदले की गरज से किए गये डिमोलिशन से मैं परेशान हूं। आपको इतना नीचे गिरने की ज़रूरत नहीं। रेणुका ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से दखल देने की गुज़ारिश करते हुए लिखा- हम एक महामारी से जूझ रहे हैं। क्या हमें गैरज़रूरी ड्रामा की ज़रूरत है? सीबीएफसी के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी ने ट्विटर पर लिखा- कंगना मजबूत बनी रहो। मुश्किल वक़्त से निकलने की तुम्हारे अंदर शक्ति है।ranjana pandey