हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन ख़त्म, अपने-अपने घर को निकले प्रदर्शनकारी

0

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को रांची में सचिवालय का घेराव करने बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं।पुलिस ने बेरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं का पीछा किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया तो जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया।रांची एसएसपी किशोर कौशल ने मिडिया से बात करते हुए कहा धारा 144 लगी हुई है और कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे आने की कोशिश की। इसमें 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।भाजपा ने कहा शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को हेमंत सरकार पुलिस के लाठियों के दम पर दबाना चाहती है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इनके इस कायराना हरकत से डरने वाला नहीं है, इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और भी मजबूती से संघर्ष करेगा. आखिर में प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी कार्यकर्ता घर के लिए निकल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here