हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी मुसलमानों के सभी प्रतीकों को मिटाना चाहती है। एएनआई ने मुफ्ती के हवाले से कहा, “मुझे डर है कि बीजेपी हिजाब पर नहीं रुकेगी। वे मुसलमानों के अन्य प्रतीकों के लिए आएंगे और सब कुछ मिटा देंगे। भारतीय मुसलमानों के लिए भारतीय होना पर्याप्त नहीं है, उन्हें भी बीजेपी होना चाहिए।” श्रीनगर।



