जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।पीएम की मौजूदगी में भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने बधाई दी ”राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भजन लाल शर्मा जी के साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को बहुत-बहुत बधाई! मुझे विश्वास है कि वीर-वीरांगनाओं का यह प्रदेश आपके नेतृत्व में सुशासन, समृद्धि और विकास के नित-नए मानदंड स्थापित करेगा। यहां के मेरे परिवारजनों ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए भाजपा सरकार जी-जान से जुटी रहेगी।”



