शीतकालीन सत्र के पहले बीजेपी का आक्रोश प्रदर्शन”धीरज साहू के पास 500 करोड़ किसका ?”

0

रांची : झारखण्ड विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज झारखण्ड बीजेपी विधायकों ने आक्रोश प्रदर्शन किया। विधायकों ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले भारी मात्रा में कैश को लेकर सरकार से जवाब की मांग की है।धीरज साहू के ठिकानों से 500 करोड़ की बरामदगी को लेकर विपक्ष (भाजपा) ने सदन के बाहर हंगामा किया.इस दौरान धीरज साहू के पास 500 करोड़ किसका ?पत्थर चोरी का ?बालू चोरी का ?कोयला चोरी का ?या ट्रांसफर पोस्टिंग का ? जैसे नारे लगाए गए.इस दौरान अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नीरा यादव, राज सिन्हा, जयप्रकाश भाई पटेल, समरी लाल और ढुल्लू महतो की मौजूदगी रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here