BJP digging its own grave by increasing LPG cylinder prices
केंद्र सरकार द्वारा घरेलु गैस सिलेंडर में 50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि किये जाने पर अपना विरोध जताते हुए झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने होली से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई भरा तोहफा दिया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का उत्पादन महँगा हो जाएगा। जिसका ख़ासा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ेगा। पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने लगातार पांचवी बार घरेलु गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि करने का काम किया है। बेलगाम होती महंगाई यह प्रमाणित करती है कि भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर भाजपा खुद के लिए कब्र खोद रही है। जनता के साथ किये गए विश्वासघात का बदला जनता आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट देकर लेगी। इसके अलावा मुंबई के लोगों को महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। घरेलु रसोई गैस में 50 रुपये बढाए जाने के अलावा दूध के कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। हर मुद्दे पर कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा सरकार को याद दिला दूँ कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त भारत सरकार ने 10 वर्षों में एलपीजी पर 2 लाख 14 हजार करोड़ रुपये सब्सिडी दी थी ताकि एलपीजी की कीमत 500 रुपये से ज्यादा न हो जाए और इसके उलट आज की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में एलपीजी पर मात्र 36 हजार 500 करोड़ सब्सिडी दी है। घरेलु सिलेंडर पर 5 प्रतिशत जीएसटी लेने का काम भी मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार देश की जनता को लगातार आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस भाजपा की महंगाई भरी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है। युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक महंगाई के खिलाफ लड़ने को तैयार है। आने वाले दिनों में देश के हर कोने से मोदी सरकार को आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा !
BJP digging its own grave by increasing LPG cylinder prices
इसे भी पढ़े : जेल में बंद कॉनमैन ने “जेल फुटेज लीक” पर दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखा पत्र



