बिहार:राजद नेता डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर ह’त्या 

0

गुरुवार की रात राजद के एक नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी डॉ. राम इकबाल यादव की बिहार के गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए और राजद नेता को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजद नेता को 3 गोलियां लगी थी।हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नरेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राजघाट गांव निवासी यादव रात को अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनके घर के समीप ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here