बिहार: आपसी विवाद को लेकर गया में BMP जवान की गोली मारकर ह’त्या

0

गया : बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) के प्रशिक्षु जवान सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना चंदौली थाना क्षेत्र के बीएमपी-3 की है। घटना के समय बीएमपी का जवान अपने कमरे में सो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक जवान सोनू कुमार गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले का रहने वाला था। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मृतक जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बोधगया रोड स्थित बीएमपी तीन कैंप मुख्यालय में आज रविवार को बीएमपी तीन के जवान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. बात इतनी बिगड़ गई कि एक जवान ने अपने एसएलआर राइफल निकालकर दूसरे को गोली मार दी। इस मामले में मृतक के भाई मुकेश यादव का कहना है कि उसके एक साथी ने हमें इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद वे घर से मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सोनू के सहयोगी ने बताया कि सोनू अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान Case No.146 का जवान एसएलआर लेकर कमरे में आया और सोनू के पेट व सीने के बीच में गोली मार दी. कमरे में ही सोनू की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना को उस कमरे में मौजूद करीब 20 से 25 जवानों ने देखा।सोनू की ज्वाइनिंग 2022 सितंबर को हुई थी। वह पटना जिले में एक जवान के रूप में शामिल हुआ था।हत्यारा और मृतक दोनों जवान अभी ट्रेनिंग पीरियड में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here