वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 3 अक्टूबर को भारत बंद स्थगित

0
Wakf bill

वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB ने 3 अक्टूबर को भारत बंद को स्थगित करने की घोषणा की है। अधिसूचना जारी करते हुए लिखा”प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में इन्हीं तिथियों पर हमारे हमवतन भाइयों के धार्मिक त्यौहार आयोजित हो रहे हैं। इस कारण मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हज़रत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की अध्यक्षता में बोर्ड के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई।पूरे हालात की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत बंद को फिलहाल स्थगित किया जाए। अतः 3 अक्टूबर का भारत बंद स्थगित किया जाता है। इंशाअल्लाह, नई तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बोर्ड का विरोध आंदोलन पूर्ववत जारी रहेगा और सभी कार्यक्रम निर्धारित तिथियों के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here