सरायकेला खरसावां सड़क हादसे में मृत 6 युवकों के परिजनों को बन्ना गुप्ता ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

0

रांची : नववर्ष के पहले दिन हुए सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर में सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के प्रति संवेदना जताने रविवार को बाबा आश्रम कॉलोनी,आदित्यपुर 2 में सभी छह मृतकों के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें ढांढस बंधाया.स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जी, संजीव कुमार सिंह सहित सरायकेला खरसावां के बहुत से कांग्रेस पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा सड़क दुर्घटना में मारे गए युवाओं के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजा प्रावधान के तहत होगा,उसे मृतक के परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here