एक बार फिर बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम,

0

Ranchi: मौसम विभाग माने तो झारखंड का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. राज्य में कई जिले में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रांची के मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों तक सुबह में कुहासा और कनकनी बनी रहेगी। 10 जनवरी को राज्य के कई जिलों जैसे, चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा में हल्की बारिश हो सकती है.राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कुहासा छाने के कारण यलो अलर्ट जारी है।कोहरे के कारण ट्रैवल कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रोड पर बाइक, कार से लेकर  कई ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ रहा है, कई फ्लाइट की उड़ान भी देरी देरी से हो रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here