राँची: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत 6 आरोपियों को कोर्ट ने किया रिहा

0

Ranchi: Court acquitted 6 accused including former minister Bandhu Tirkey

राँची: नए विधानसभा भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत 6 आरोपियों को राँची एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने रिहा कर दिया है.मालूम हो कि नए विधानसभा भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था.साक्ष्य और गवाह के अभाव में कोर्ट द्वारा सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया है.दरअसल रांची के कुटे मौजा में नए विधानसभा भवन के निर्माण को लेकर 2015 में भूमि अधिग्रहण के दौरान अधिग्रहण का हल जोत कर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी मामले में नगड़ी थाना में बंधु तिर्की व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.उस दौरान पुलिस के साथ बंधु तिर्की व अन्य प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़प भी हो गई थी। इसके बाद नगड़ी थाना में बंधु तिर्की व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

Ranchi: Court acquitted 6 accused including former minister Bandhu Tirkey

इसे भी पढ़े : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 पदाधिकारियों का किया गया तबादला

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here