झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 पदाधिकारियों का किया गया तबादला

0

15 officials of Jharkhand Administrative Service transferred

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 15 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रतीक्षारत बंका राम की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के लिए अगले आदेश तक खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। राजस्व भूमि सुधार विभाग को कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया चतरा की सेवा भूमि सुधार उप समाहर्ता बरही के पद के लिए दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव दीपू कुमार को विशिष्ट जन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जेपीएससी के उपसचिव कमलकांत गुप्ता को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन योगेंद्र प्रसाद को स्थानांतरित कर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। बीडीओ चान्हों रांची के पद पर पदस्थापित प्रदीप भगत की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है।अवर सचिव महिला बाल विकास विभाग राजेश्वर नाथ आलोक को एडीएम ला एंड आर्डर, रांची के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी को उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज की सेवा खाद्य आपूर्ति से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद को जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा खाद्य पूर्ति विभाग को दी गई है।अवर सचिव ऊर्जा विभाग राजीव कुमार को अपर समाहर्ता दुमका के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। अवर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग ज्योति कुमारी झा को अगले आदेश तक उपसचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है।अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) जमशेदपुर, नंदकिशोर लाल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर गुमला प्रीति किस्को की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई है।अवर सचिव वन पर्यावरण विभाग प्रदीप कुमार को संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

15 officials of Jharkhand Administrative Service transferred

इसे भी पढ़े : झारखंड के दिग्गज राजनेता डॉ सबा अहमद के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here