Firing took place during the election of Patna University Students’ Union
बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव चल रहा था. लेकिन इसी दौरान पटना कॉलेज में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की जाने की खबर सामने आई है.पुलिस द्वारा बताया गया है कि फायरिंग की घटना परिसर के बाहर हुई है लेकिन घटना से जुड़े एक वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर हुई है.हॉस्टल में रहने वाले कुछ स्टूडेंट्स पर फायरिंग करने का आरोप है.सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ मतदान जैसे ही दोपहर 2:00 बजे खत्म के हुआ आस-पास के छात्रावास के कुछ लड़के कैंपस में घुस गए. इसी बीच उनके दूसरे गुट के छात्रों और पुलिस वालों के साथ झड़प हो गई। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग किए जाने पर कैंपस में हंगामा मच गया.पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया।
Firing took place during the election of Patna University Students’ Union
इसे भी पढ़े : 7 दिसंबर से शीतकालीन सत्र का होगा प्रारम्भ



