दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को ज़मानत दे दी, जो कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में गिरफ़्तार होने के बाद सिसोदिया 17 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED, दोनों मामले में सिसोदिया को राहत मिल गयी है।ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट की ऑर्डर कॉपी राउज रेवेन्यू कोर्ट भेजने के बाद वहां सिसोदिया को 10 लाख का बेल बॉन्ड भरना होगा। जिसके बाद सिसोदिया बाहर आ जाएंगे।




