Ranchi: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का थोड़ी ही देर में आगाज़ होने वाला है। यह महोत्सव अपने भव्य आयोजन के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर , रांची के नवनिर्माण हेतु प्रस्तावित प्रतिकृति के अनावरण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा कर राज्य की उन्नति की कामना की।




