झारखंड के 13664 स्कूलों में नवंबर से बैगलेस डे होगा शुरू

0

रांची: झारखंड के 13664 माध्यमिक विद्यालयों में नवंबर माह से बैगलेस डे शुरू होगा.बच्चों को स्कूल बैग के बोझ से मुक्ति दिलाने और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग शनिवार को यह योजना शुरू करने जा रहा है।यह कार्यक्रम प्रदेश के 13664 स्कूलों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए चलाया जाएगा।शनिवार को स्कूलों में बैगलेस डे होगा और उस दिन मिडिल स्कूलों के 1472615 बच्चे बिना बैग के स्कूल पहुंचेंगे और पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेंगे.बैगलेस डे के दिन स्कूलों में छात्रों को योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों के अलावा 11 प्रकार की व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी.इसके लिए स्कूल प्रबंधन हर बैगलेस डे पर विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण पर ले जाएगा। बच्चों को स्कूल के आसपास स्थित औद्योगिक क्षेत्रों और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा।उन्हें कला एवं शिल्प, क्रॉकरी, गीत-संगीत जैसे व्यवसाय की जानकारी क्षेत्र में ही मिलेगी। इसके बाद इन प्रोफेशनल चीजों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.बैगलेस डे और व्यावसायिक शिक्षा को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है.इसके लिए सभी जिलों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. 19 अक्टूबर तक सभी जिलों से तीन-तीन मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर अपने-अपने जिलों में भेजा जायेगा.वहां ये मास्टर ट्रेनर अपने जिले के शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे.झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कार्यक्रम समन्वयक स्वप्निल कुजूर ने बताया कि बैगलेस डे में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे शामिल होंगे.उन्हें 11 प्रकार की व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी.इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है.बच्चों का कौशल विकसित करने और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बताने के लिए शुरू किया जा रहा यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here