बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन , सीएम ने जताया शोक

0

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। ढुल्लू महतो की मां लंबे समय से बीमार थीं। उनकी तबीयत दो दिन पहले ज्यादा बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया था।विधायक ढुलू महतो की माता जी के निधन पर झारखण्ड सीएम,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने शोक जताया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”बाघमारा से माननीय विधायक श्री ढुल्लू महतो जी की माताजी के निधन की दुःखद खबर मिली।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त किया ”बाघमारा के विधायक श्री ढुलू महतो जी की माता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here