बाबूलाल मरांडी: मुझे डराने और झूठे मुक़दमों में फँसाने की साज़िश रचा है सीएम ने

0
hemant soren

झारखण्ड : भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने मुझे डराने और झूठे मुक़दमों में फँसाने की साज़िश रचा है. मरांडी ने लिखा ”विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री Hemant Soren और कुछ चहेते भ्रष्ट अधिकारियों ने मुझे डराने और झूठे मुक़दमों में फँसाने की साज़िश रची है।सरकार मेरी जनहित से जुड़ी सक्रियता से डरी हुई है। मैंने शराब घोटाले, खनन माफियाओं, JSSC-JPSC परीक्षा घोटालों और ग्रामीण योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को लगातार उजागर किया है। इन मामलों को सामने लाने के कारण अब ये लोग निजी बदले की भावना से मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है।पहले भी शिकारपाड़ा क्षेत्र में मुझ पर उग्रवादियों से हमला करवाने की योजना बनी थी। उस समय मिली खुफिया जानकारी के बाद केंद्र सरकार ने मेरी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी थी। अब फिर झूठे मुक़दमों और चरित्र हनन के ज़रिए मुझे डराने की कोशिश की जा रही है।मैं, हेमंत जी और उनके अधिकारियों से स्पष्ट कहना चाहता हूँ अगर आप यह सोचते हैं कि गीदड़भभकी और झूठे आरोप मुझे डरा देंगे, तो शायद आप मुझे नहीं जानते! मैं भले ही कम बोलता हूँ, लेकिन कभी भी डरकर पीछे नहीं हटा हूँ।झारखंड ही नहीं, पूरा देश जानता है कि जब उग्रवादियों के हाथों मैंने अपने जवान बेटे को खोया, तब भी मैं नहीं डिगा। आपके सस्ते हथकंडे और चरित्र हनन के प्रयास मुझे मेरे मार्ग से नहीं हटा सकते।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here