झारखण्ड : आज खिजरी विधानसभा अन्तर्ग टाटीसिलवे में असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी श्री हिमंता बिस्वा शर्मा जी ने “परिवर्तन यात्रा” के तहत आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ को संबोधित किया।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उराव जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी, द्वय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर जी एवं श्री राकेश प्रसाद जी, प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। इसके अलावा आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुमका में आयोजित “परिवर्तन यात्रा” के तहत ‘परिवर्तन सभा’ को संबोधित किया। इस दौरान द्वय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लुईस मरांडी जी एवं श्री बालमुकंद सहाय जी, द्वय विधायक श्री नारायण दास जी एवं श्री अमित मंडल जी, पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।