दिल्ली / रांची : असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रणनीति पर काम शुरू हो गया है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सीनियर ऑब्ज़र्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से असम चुनाव को लेकर बैठक हुई।बंधु तिर्की ने बताया कि कांग्रेस हर विधानसभा सीट की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। टी-ट्राइब्स के मुद्दों, स्थानीय सवालों और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ कांग्रेस जनसमर्थन जुटाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रकाश जोशी, गौरव गोगोई, डी. के. शिवकुमार और सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की।
झारखण्ड के कांग्रेस नेता बंधू तिर्की असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ शुक्रवार को बैठक में शामिल हुए थे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें राहुल गांधी सहित असम कांग्रेस के प्रमुख नेता, प्रभारी और वरीय पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।बैठक में आगामी चुनाव को केन्द्र में रखकर रणनीतिक चर्चा की गई और निश्चित किया गया कि 20 जनवरी को गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस के बाद 21 से 28 जनवरी तक क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा.




