झारखण्ड में मानसून के दस्तक देते ही बज्रपात से गई कई की जान, 16 लोगों की मौत,डेढ़ दर्जन लोग झुलस गए

0

मंगलवार को राजधानी समेत झारखण्ड के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी से कई जिलों में लोगों को राहत मिली. झारखंड के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई वहीँ डेढ़ दर्जन लोग झुलस गए . वज्रपात की चपेट में आने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, वज्रपात की सबसे बड़ी घटना हजारीबाग सिलवार पहाड़ में हुई है. यहां पर बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है.रांची स्थित मेसरा के सदिया गांव में मंगलवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 12 साल की बच्ची की मौत हुई.हजारीबाग में केरेडारी के बुंडू मंडाटांड़ में वज्रपात से एक बच्चे की मौत हुई. जबकि मेरू के पुरनाडीह गांव के रहने वाला एक व्यक्ति वज्रपात से घायल हो गया है. लोहरदगा के किस्को में एक व्यक्ति,14 की एक नाबालिग,एक महिला समेत तीन की मौत हो गई .चतरा में मयूरहंड के महेशा गांव में भी एक महिला बज्रपात के चपेट में आ गई .रामगढ़ में चितरपुर के मुरुबंदा गांव में भी मवेशी चरा रही महिला की मौत हो गई .बोकारो में नावाडीह के गरडीह में बरइ निवासी और पारटांड़ निवासी ,कोडरमा में तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़की धमराय मोड़ के आगे कांको रोड में एक व्यक्ति ,गिरिडीह में डुमरी के घुटवाली में एक महिला ,अरवाटांड़ में बारिश के बीच खेल रहे तालेश्वर राय की ,पलामू में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव में भी सरस्वती देवी नामक एक महिला की भी आसमानी कहर से मौत हो गई .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here