जिस प्रकार च्विंगगम किसी चीज़ से चिपक जाता है और कितना भी निकालो नहीं निकलता उसी प्रकार ड्रग्स बॉलीवुड में चिपक सा गया है।
आए दिन बॉलीवुड सितारों पर एनसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है। अब एक्टर अर्जुन रामपाल से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ हो रही है। उनके घर से बैन दवाईयां बरामद की गई थीं। इससे पहले अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला से भी एनसीबी ने पूछताछ कर चुकी है।अर्जुन रामपाल के बंगले पर सर्च ऑपरेशन के बाद NCB ने उनके और उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला को समन भेजा था।
दूसरी तरफ, NCB ने ऑस्ट्रेलियन मूल के आर्किटेक्ट पॉल बार्टल को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। पॉल बार्टल पकड़े गए ड्रग सप्लायर Agisialos Demetriades (अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला का भाई) और अर्जुन रामपाल का करीबी है। NCB सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल और पॉल बार्टल से आमने सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है।



