रॉंची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राँची में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही आने वाले क्रिसमस पर्व के लिए सभी को स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल जीवन प्रदान करने की कामना की। मौके पर उपस्थित सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार कहा।










