“परिवर्तन यात्रा सभा” में अन्नपूर्णा देवी: चुनाव सर पर है तो इनको मइयां सम्मान की याद आ रही,योजना के नाम पर 300 रुपए का कमीशन ले रहे

0
Annapurna Devi

झारखण्ड : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बतौर मुख्यातिथि आज पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर विधानसभा के हाई स्कूल के मैदान में आयोजित “परिवर्तन यात्रा सभा” कार्यक्रम को संबोधित किया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा जब चुनाव सर पर है तो इनको मइयां सम्मान की याद आ रही है. योजना के नाम पर 300 रुपए का कमीशन लिया जा रहा.इसके अलावा आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद संजय सेठ ने भी “परिवर्तन यात्रा” के पांचवे दिन खूंटी जिले के तोरपा में विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ , एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, महामंत्री (संगठन) कर्मवीर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक कोचे मुंडा सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here