Many revelations on the Anjan murder case: 8-10 pieces of the dead body were cut
दिल्ली: महिला आरोपी पूनम और बेटे दीपक को अंजन दास की त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर हत्या करने और उसके शव को टुकड़े कर पास की जमीन में फेंकने के आरोप में दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं।
रवींद्र यादव, स्पेशल सीपी, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने बताया कि मृतक अंजन के आरोपी पूनम और बेटे दीपक ने शव के 8-10 टुकड़े किए थे, अभी तक पुलिस को शव के 6 हिस्से ही मिल पाए हैं।दीपक अंजन दास का असली पुत्र नहीं था। पूनम का सुखदेव से विवाह हुआ, जो दिल्ली आ गया। जब पूनम सुखदेव को ढूंढने दिल्ली आई तो उसे कल्लू मिला जिससे पूनम को 3 बच्चे हुए। दीपक पूनम के 3 बच्चों में से एक है।कल्लू की लीवर फेल होने से मौत गई। जिसके बाद पूनम और उसका बेटा दीपक लिफ्ट ऑपरेटर अंजन दास के साथ ही रहने लगे। उन्होंने आगे बताया कि पूनम को नहीं पता था कि अंजन का बिहार में परिवार है, उसके 8 बच्चे हैं। दीपक की पत्नी पर अंजन की बुरी नजर थी। इसी के चलते इन्होंने अंजन की हत्या की योजना बनाई।
पूनम ने बताया है कि मृतक अंजन दास उसके बच्चों के साथ गलत करता था और गलत नीयत रखता था इसलिए उसने ऐसा किया और उसने नहीं बल्कि उसके बेटे ने उसे चाकू मारा था।
Many revelations on the Anjan murder case: 8-10 pieces of the dead body were cut
इसे भी पढ़े : रिम्स से 60 दिन बाद डिस्चार्ज हुईं पूजा सिंघल, होटवार जेल शिफ्ट



