अमित शाह आज खूंटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया,लोगो से किया वोट के लिए अपील

0
AMIT SHAH

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज खूंटी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट की अपील करने आज रांची आए है. मंच पर पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, चुनाव प्रभारी रवींद्र राय,आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,तोरपा विधायक कोचे मुंडा सहित कई नेता मौजूद रहे.लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अमित शाह ने झारखंड सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने खूंटी में पूर्व में चल रही योजनाओं के बंद होने के मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रक्षा शक्ति विश्विद्यालय सहित शहरी जलापूर्ति योजना बंद होने के कारण भी बताए.अमित शाह ने कहा कि झारखंड के गरीब जनता के मेहनत की कमाई को यहां की सरकार में बैठे लोगों ने जमकर लूटने की कोशिश की है.उन्होंने ये भी बोले की नरेंद्र मोदी की सरकार किसी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगी. सबसे पाई-पाई का हिसाब लेगी. और उन्होंने बोले की भरोसा देते हैं कि यहां के जनता के पैसे भ्रष्टाचारियों से वापस लेकर जनता को लौटाया जाएगा.और उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा ने मात्र पांच वर्षों में इतना काम खूंटी सहित पूरे झारखंड के लिए किया है जितना कांग्रेस वालों ने कभी नहीं किया होगा. उन्होंने लोगों से एक बार फिर अर्जनु मुंडा को भारी मतों से जीताने की अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here