झारखण्ड में दूसरे चरण की वोटिंग सुबह आत बजे से जारी है. 3 बजे तक 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसी बीच झामुमो ने आज एक्स पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है. झामुमो ने एक्स पर लिखा ”चुन्ना सिंह जी का साथ देने के कारण पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के गुंडों ने कर्माटाड़ के रंजित मंडल ओर बालों मंडल जी के पैर ओर हाथ दोनों तोड़ दिया.अपनी हार से इतनी बौखलाहट है रणधीर सिंह को और भाजपा को की अब सीधा सीधा हैवानियत पर उतर गए है।@JharkhandPolice क्या चुनाव आयोग के सिवा आपको राज्यकर्मी जनता नहीं दिख रही ?@ECISVEEP वैसे भी अभी कुम्भकर्ण बन अगले झूठ का आविष्कार कर रहा है”




