विस्थापितों को अधिकार दिलाने झारखण्ड का दौरा करेंगे राहुल गाँधी

0
Amba Prasad

बड़कागाँव/नई दिल्ली: Indian National Congress की सचिव सह पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी से मुलाकात की.मुलाकात के दौरान अंबा प्रसाद ने बड़कागांव और हजारीबाग क्षेत्र में अनियमित विस्थापन तथा विस्थापित परिवारों की समस्याओं से राहुल गांधी को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा, पुनर्वास और अधिकार दिलाने की मांग रखी।राहुल गांधी ने मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अम्बा प्रसाद ने एक्स पर जानकारी दी,”आज नई दिल्ली में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर हमने उन्हें बड़कागाँव की पावन मिट्टी से उपजे शत-प्रतिशत शुद्ध गुड़ और अलसी (तीसी) भेंट की। मुलाकात के दौरान विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से NTPC, Adani Group, Central Coalfields Limited (CCL) और Bharat Coking Coal Limited (BCCL) सहित झारखंड में कार्यरत बड़ी खनन कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ हो रहे अन्याय, दमन और अधिकारों की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। हमने स्पष्ट रूप से बात रखी कि जनता के लिए Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act (RFCTLARR Act 2013) का पूर्ण और अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिसे कई स्थानों पर नजरअंदाज किया जा रहा है। इस पर राहुल गांधी जी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कानून कांग्रेस सरकार की देन है और पार्टी इस संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है। हमने ‘जन सुनवाई’ या ‘जन सभा’ के आयोजन का भी आग्रह किया, ताकि विस्थापित परिवारों की आवाज सीधे सुनी जा सके। राहुल गांधी जी ने भरोसा दिलाया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस विषय को देखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर झारखंड का दौरा कर विस्थापितों के बीच पहुँचेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here