भोजपुरी अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह ( akshara singh ) या कह लीजिए फूडी अदाकारा, जी हाँ आप भी जब उनका ये विडिओ देखेंगे तो आपको भी समझ आ जाएगा की भोजपुरी इंडस्ट्री की इस हसीना को हम फूडी अदाकारा क्यों कह रहे हैं.अक्षरा सिंह ( akshara singh )रांची में किसी शो के लिए पहुंची थी.अक्षरा डाल्टनगंज में आयोजित अपने शो खत्म करने के बाद रांची लौट रहीं थीं. वहां से लौटने के दौरान उनकी एक वीडियो काफी वायरल हो रही जिसमें अक्षरा सड़क किनारे पानी पुरी और आलू कट के मजे लेते दिख रहीं हैं.ये रांची के हिनू चौक का वीडियो है..मूवी की शूटिंग कर लौट रहीं अक्षरा को पानी पुरी दिखा तो उनके मुंह में पानी आ गया..तुरंत गाड़ी रुकवाई और ठेले पर खाने पहुंच गईं.पानी पुरी वाले से पूछा आलू कट है तो दुकानदार ने बोला ये क्या होता है. फिर पूछा कि पका हुआ आलू है. दुकानदार ने बोला हां है. इसके बाद फिर क्या था वो गाड़ी से उतर गईं. दुकानदार को बोला जैसे जैसे बताती हूं करते जाओ.



