DGP के निर्देश के बाद झारखण्ड में चलाया गया छापामारी अभियान,24 घंटे में 94 अपराधी गिरफ्तार.

0
CRIMINAL

DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर रांची सहित आठ जिलों में पुलिस अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर 94 अपराधियों को गिरफ्तार किये गए.यह अभियान रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां और चाईबासा में चलाया गया था। जिसके बाद 94 अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया.वही 35 अपराधियों की गिरफ्तारी रांची से ही हुई है. DGP ने कहा कि इनमें ज्यादातर वैसे अपराधी हैं जो संपत्ति के लिए अपराध की घटना को अंजाम देते हैं।और इसमें कुछ अपराधी ऐसे भी है जो लम्बे समय पुलिस से भागे फिर रहे थे .जिसे रांची के चुटिया, रातू, टाटीसिलवे, मांडर, तुपुदाना ओपी, ओरमांझी, और अन्य जिले से गिरफ्तार किया गया है.इन गिरफ्तारी में कुछ नामी अपराधी भी शामिल है धुर्वा थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के केस में फरार छोटू मंडल उर्फ कैलाश की भी गिरफ्तारी हुई है। साथ ही फिरोज कुरैशी, मुर्शीद कुरैशी, बबलू और अन्य की भी गिरफ्तारी हुए है .आप को बता दे की DGP ने शनिवार को रांची जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक की थी और छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया था. जिसके बाद तुरंत छापामारी अभियान चलाया गया और 24 घंटे के अंदर 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here