भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद बृजभूषण शरण के करीबी संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष चुना गया.अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा नंदिनी नगर, गोंडा (UP) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के ठीक बाद कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. खेल मंत्रालय के फैसले के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज मेरी जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. बृजबूषण सिंह ने कहा कि हम खेल का वातावरण शुरू करना चाहते थे. बच्चे का साल खराब न जाए, इसलिए टूर्नामेंट का फैसला लिया गया. पूर्व अध्यक्ष होने के नाते मैं बैठक में गया था. मैंने 12 साल तक कुश्ती के लिए काम किया. मेरे काम का समय मूल्यांकन करेगा. मैंने कुश्ती से संन्यास ले लिया है, मुझे लोकसभा का चुनाव लड़ना है.डब्ल्ल्यूएफआई पर खेल मंत्रालय के फैसले के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि कुश्ती संघ से मेरा रोल समाप्त हो चुका है. यौन शोषण का मामला कोर्ट में है और इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. संजय सिंह भूमिहार हैं और मैं राजपूत हूं. मेरे कई लोगों से करीबी रिश्ते हैं.बृजभूषण ने कहा कि ‘मैं काम करता रहूंगा। हम एकेडमी चलाते रहेंगे। एकेडमी में 100-150 बच्चे हैं और मैंने खुद कुश्ती खेली है, कुश्ती के बल पर ही मैं आज यहां पर पहुंचा हूं। हम अपनी एकेडमी बंद नहीं करेंगे।’

