रांची : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल (TMH) में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में चंपई सोरेन को आज रविवार को बीजेपी की रैली को संबोधित करना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह अब इसे ऑनलाइन संबोधित करेंगे। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और शुगर लेवल कम होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ी। चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा “स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित “मांझी परगना महासम्मेलन” में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा।डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा। जोहार !”




